Hometrendingयुद्ध के हालात में दुबई से बमुश्किल बीकानेर लौटे कई लोग, बताया-...

युद्ध के हालात में दुबई से बमुश्किल बीकानेर लौटे कई लोग, बताया- वहां के जमीन व आसमान का मंजर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच भारतीयों की मुश्किलें भी बढती जा रही है। इसी क्रम में दुबई से बीकानेर प्रवासियों का एक दल आज सकुशल यहां पहुंच गया। इसमें शामिल पत्रकार रवि पुगलिया ने बताया कि ईरान द्वारा दुबई पर किए जा रहे मिसाइल हमले से जैसे-तैसे जान बचाकर बीकानेर लौटे हैं। रवि के साथ अंशुल, रितेश, जय, सोनू, राजा और राजेंद्र ने भी अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि दुबई में हर 1 से 2 घंटे में आसमान में ईरान से मिसाइल आती दिखाई दे रही थी। दुबई सरकार के सैन्य तंत्र लगातार मिसाइलों को डिटेक्ट कर उनको आसमान में ही खत्म कर रही थी। यह नजारा देखकर आमजन खौफजदा हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि हम लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे, दुबई से फ्लाइट का संचालन बंद हो गया था। जैसे-तैसे मुश्किल से हम ओमान पहुंचे। वहां भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आखिरकार वहां वीजा की प्रक्रिया पूरी होने पर वे सकुशल भारत लौट आए। पत्रकार रवि पुगलिया ने भारत सरकार से अनुरोध किया है दुबई में अब भी हजारों की संख्‍या में भारतीय फंसे हुए हैं उन्‍हें भी किसी तरह से सकुशल यहां लाना चाहिए। उन्‍होंने बताया कि वहां दिनोंदिन हालात बदतर होते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा बंदोबस्‍त बहुत ही प्रभावी है इसीलिए अभी तक कहीं ज्‍यादा जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular