Saturday, June 6, 2026
Hometrendingसरकारी कॉलेजों में भरे जाएंगे रिक्‍त पद, शीघ्र निकलेगी भर्तियां, डिप्‍टी सीएम...

सरकारी कॉलेजों में भरे जाएंगे रिक्‍त पद, शीघ्र निकलेगी भर्तियां, डिप्‍टी सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही भर्तियां निकालकर राजसेस राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजसेस महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रतिनियुक्ति पर लगाये जाने की प्रक्रिया जारी  है। इसके लिए वित्त विभाग से अनुमति ले ली गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राजसेस के तहत महाविद्यालय खोल दिये, लेकिन इनके लिए पदों की व्यवस्था नहीं की। राजसेस महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को विद्या संबल योजना के माध्यम से भरा जाता है तथा सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

बैरवा ने कहा कि नियमित राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पदों को राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के उपलब्ध होने, पदोन्नति व अनुकंपा नियुक्ति के बाद ही नियमानुसार भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में वरिष्ठता सूची पर स्थगन होने से प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति नहीं हो सकी है।

बैरवा ने सदस्य श्री दयाराम परमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधानसभा क्षेत्र खैरवाडा में स्थित नियमित व राजसेस राजकीय महावि‌द्यालयों में प्राचार्य के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का विस्तृत विवरण तथा व्याख्याताओं के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!