Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल के आगे से नहीं निकलेंगे भारी वाहन, भारी वाहनों के...

पीबीएम अस्पताल के आगे से नहीं निकलेंगे भारी वाहन, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल के आगे मुख्य सड़क पर रोगियों और उनके परिजनों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के गुजरने के लिए मेजर पूरन सिंह सर्किल के बाद अन्य मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर डाइवर्ट किए गए नए रूट के अनुसार मेजर पूरन सिंह सर्किल से भारी वाहनों का प्रवेश पीबीएम अस्पताल की मुख्य सड़क पर वर्जित करते हुए इन वाहनों को मेजर पूरनसिंह सर्किल से ब्रम्हाकुमारी, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए रानी बाजार पुलिया के ऊपर से रीको गली नंबर 5 की तरफ निकालने की व्यवस्था की गई है। पीबीएम अस्पताल के मुख्य मार्ग पर दवाइयों की दुकानें, जांच केंद्र, धर्मशालाएं इत्यादि स्थित होने के कारण इस मार्ग पर रोगियों और एंबुलेंस इत्यादि का आवागमन रहता है, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यह परिवर्तन किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!