Saturday, April 27, 2024
Hometrendingगुजरात विधानसभा चुनाव : राजस्‍थान के 13 मंत्रियों व 10 विधायकों को...

गुजरात विधानसभा चुनाव : राजस्‍थान के 13 मंत्रियों व 10 विधायकों को मिली पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com गुजरात में इसी साल नवम्‍बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात के 26 विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों की रायशुमारी करने के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है जिनमें से 22 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक लगाया है। साथ ही 2 बोर्ड निगमों के चेयरमैन और दो पूर्व सांसदों को भी विधानसभावार पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक लगाया गया है उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रमोद जैन भाया और रामलाल जाट जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। इसके अलावा विधायकों में राजकुमार शर्मा, पानाचंद मेघवाल, अमीन कागज़ी का भी नाम शामिल है। वहीं पूर्व सांसद करण सिंह यादव और ताराचंद भगौरा को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इन मंत्रियों-विधायकों को लगाया विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक

शाले मोहम्मद, इंद्राज गुर्जर : कच्छ

अशोक चांदना : बनासकांठा

रामलाल जाट : पाटन

उदयलाल आंजना : मेहसाणा

सुरेश मोदी : गांधीनगर

हाकम अली : अहमदाबाद पूर्व

अमीन कागज़ी, धर्मेंद्र राठौड़ : अहमदाबाद वेस्ट

शकुंतला रावत, अशोक बैरवा : सुरेंद्रनगर

प्रमोद जैन भाया, पानाचंद मेघवाल : राजकोट

राजेंद्र यादव : जामनगर

करण सिंह यादव, महेंद्र गहलोत : जूनागढ़

सुखराम बिश्नोई, गोपाल मीणा : अमरेली

डॉ. बीडी कल्ला : आनंद

अमित चाचाण : खेड़ा

ताराचंद भगोरा : पंचमहल

महेंद्र जीत सिंह मालवीय : दाहोद

अर्जुन बामणिया : छोटा उदयपुर

गोविंद राम मेघवाल : भरूच

रामलाल मीणा : बारडोली

राजकुमार शर्मा : सूरत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular