Hometrendingखेजड़ी आंदोलन के आगे झुकी सरकार, संरक्षण के लिए सभी कलेक्‍टर्स को...

खेजड़ी आंदोलन के आगे झुकी सरकार, संरक्षण के लिए सभी कलेक्‍टर्स को जारी हुए आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्यवृक्ष खेजड़ी की अंधाधुंध हो रही कटाई के विरोध में बीकानेर में विगत 11 दिन से चल रहे आंदोलन के दबाव के आगे राज्य सरकार आखिरकार झुक गई है और पर्यावरण प्रेमियों की मांगें मान ली है। सरकार ने अब सपूर्ण राज्य में खेजड़ी को संरक्षित वृक्ष घोषित करते हुए जिला कलक्‍टर्स को आदेश जारी कर दिए है।

आपको बता दें कि गुरुवार देर रात मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पबाराम व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शासन सचिव का आदेश लेकर महापड़ाव स्थल पहुँचे और वहां आंदेश देखने के बाद आपसी विचार विमर्श कर पर्यावरण समिति ने निर्णय से सहमति जता दी। इसके बाद देर रात ग्यारह दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित हो गया। समिति संयोजक परसराम खोखर ने सबका आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्‍टरों को खेजड़ी संहार रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश की जानकारी मिलने पर महापड़ाव स्थल पर मौजूद हजारों पर्यावरण प्रेमी खुशी से झूठ उठे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular