Hometrendingलिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा-2013 के अभ्यर्थियों के लिए आई गुड न्यूज

लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा-2013 के अभ्यर्थियों के लिए आई गुड न्यूज

जयपुर abhayindia.com। लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 की आरक्षित सूची के वंचित 917 अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर अब इन अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति मिल सकेगी।

गहलोत ने गुरुवार को आरक्षित सूची के इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन कर शीघ्र नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इस निर्णय से लम्बे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

अब इन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्रों पर आगामी कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभागों द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 में आरक्षित सूची में चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया विगत कई माह से लंबित थी। जब यह प्रकरण अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन बेरोजगार युवाओं को तत्काल राहत प्रदान किए जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

आरएएस-2018 परीक्षा : सरकार ने लिया ये अहम् निर्णय

जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (आरएएस-2018) के संबंध में छात्रों की मांग एवं न्यायिक प्रकरणों को देखते हुए मंत्रिमण्डल ने अहम् निर्णय लिया है। इसके अनुसार राज्य सरकार आरएएस-2018 मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को अनुशंषा करेगी।

मंत्रिमण्डल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में समयबद्ध परीक्षाओं का आयोजन हो, इसके लिए सभी अड़चनों को समय पर समुचित रूप से निस्तारित किये जाने के प्रभावी प्रयास किये जाएंगें।

कलक्टर फिर पहुंचे नगर निगम के दफ्तर, कर्मचारियों ने इसलिए बजाई तालियां…

आरएएस-2018 परीक्षा : छात्रों की मांग को देखते हुए सरकार ने लिया ये अहम् निर्णय

साहित्यकार व्यास ‘विनोद’ को मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular