Saturday, April 20, 2024
Hometrendingकलक्टर फिर पहुंचे नगर निगम के दफ्तर, कर्मचारियों ने इसलिए बजाई तालियां...

कलक्टर फिर पहुंचे नगर निगम के दफ्तर, कर्मचारियों ने इसलिए बजाई तालियां…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी यदि यह निश्चय कर लें कि अगले 15 दिनों में शहर की सूरत बदलनी है और सुंदर, स्वच्छ बीकानेर बनाना है तो मुश्किल काम नहीं है। जरुरत है हम सबको पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कार्य को अंजाम देना होगा और इसके साथ ही बीकानेर के सफाई अभियान में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। हर व्यक्ति यह फर्क महसूस करे कि अब निगम के अधिकारी, कर्मचारी स्वच्छता के प्रति पूर्ण गंभीर हो गए हैं।

गौतम गुरुवार को शाम सात बजे नगर निगम हॉल में सभी आयुक्त से लेकर अंतिम छोर तक के अधिकारी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ सभी मिलकर कार्य करें तो सफाई के कुल 250 पॉईंट है और इन पर कार्य का फर्क आमजन को महसूस होने लग जाएगा। आप स्वयं यह दृढ़ निश्चय कर लें कि हमें अपने शहर को साफ करना है तो आपके साथ पूरा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शहर का आम अवाम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो जाएगा। आपको शुरुआत करनी है शहर को साफ करने की, फिर देखें किस तरह कैसे माहौल बनता है और लोग जुड़ते हैं। आप भी पूरे जोश के साथ शहर को साफ करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

जिला कलक्टर ने निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ बीकानेर के वाशिंदों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत सकारात्मक सोच रखते हैं और राजकीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पूरा सहयोग देते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि सफाई में आप जुटेंगे यह वादा मुझसें करें। उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने तालियां बजाकर सफाई करने का वादा एक स्वर में किया।

उन्होंने सभी से कहा कि अगर उनकी किसी तरह की प्रशासनिक समस्या हो तो बताएं उसके निस्तारण के लिए आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे और अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेंद्र देवड़ा हर समय उपलब्ध रहेंगे और तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। आप सभी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में भी अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

सूचना तकनीक पर सवार ‘राजस्थानी भाषा’ ने भरी नई उड़ान, अब ऐसे बढ़ी पहुंच…

बीकानेर के बदहाल ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए फील्ड में उतरे कलक्टर-एसपी

साहित्यकार व्यास ‘विनोद’ को मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular