Friday, April 19, 2024
Homeराजस्थानखुशखबर : नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 पदों पर होगी...

खुशखबर : नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 पदों पर होगी भर्ती

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती पर मंजूरी प्रदान कर दी है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि राज्य की नगरीय निकायों में नगर नियोजन संबंधित कार्यो को संपादित करने के लिए मात्र 94 पद सृजित हैं। जिससे कार्य निर्धारित समय मे पूर्ण नहीं हो पाते है। प्रदेश के समस्त नगरों के सुनियोजित विकास के लिए नगरीय क्षेत्र के लिए तैयार मास्टर प्लान की क्रियान्विति एवं नगरीय प्रबन्धन को सशक्त करने के लिए निदेशालय, जयपुर और प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में ‘नगर नियोजन शाखा’का गठन किया जाएगा। इसके लिए नगर नियोजन के काम करने के लिए नगर नियोजक और नगर नियोजन से संबंधित तकनीकी कर्मचारियों के 116 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी।

यूडीएच मंत्री धारीवाल ने कहा कि 74वें संविधान के अनुसार नगरीय निकायों के कार्यों में Urban Planning including Town Planning भी सम्मिलित है। राज्य की समस्त नगरीय निकायों में जोनल डवलपमेंट प्लान, मास्टरप्लान, सिवायचक व अन्य भूमि पर विस्तृत योजनाएं तैयार करना, लैण्ड पूलिंग, कृषि भूमि को अकृषि प्रयोजनार्थ उपयोग पर ले-आऊट प्लान का तकनीकी परीक्षण, भू-उपयोग परिवर्तन, भवन मानचित्र अनुमोदन, ऑनलाईन बिल्डिंग प्लान अप्रुवल सिस्टम जैसे कई काम निकाय स्तर पर किए जाते हैं। इन पदों पर भर्ती से इन कामों को समय पर पूरा किया जाए सकेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती…

उपनगर नियोजक : 2 पद

सहायक नगर नियोजक : 33 पद

नगर नियोजन सहायक (कनिष्ठ नगर नियोजक) : 2 पद

वरिष्ठ प्रारूपकार : 67 पद

प्रारूपकार : 12 पद

राजस्‍थान में अगले 24 घंटे के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने…

बीकानेर पुलिस की मुस्‍तैदी : लूट की वारदात का 12 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी…

राजस्‍थान : आज कैबिनेट की बैठक में होंगे कई महत्‍वपूर्ण फैसले, सीएम गहलोत ने…

बीकानेर: बंदूक की नोक पर लूट, जम्भेश्वर नगर में आभूषणों की दुकान में हुई लूट, तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम…

बीकानेर : प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात किया शहरी क्षेत्र को औचक दौरा, बंद करवाई दुकानें, एडवाइजरी पालना की दी हिदायत

बीकानेर : कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने वालों से वसूले 30 हजार 200 रुपए

भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी  – मुख्यमंत्री गहलोत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular