Hometrendingघर में बजी स्कूल की घंटी, कोरोना समय में बच्चों का झरोखा...

घर में बजी स्कूल की घंटी, कोरोना समय में बच्चों का झरोखा…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल की छुट्टियां है, ऐसे में घर बैठे विद्यार्थियों की पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग ने ऑन लाइन शिक्षण की व्यवस्था चला रखी है। इसमें स्माइल सहित कई कार्यक्रम चल रहे हैं।

हाल ही में विभाग की ओर से ‘हवामहल’ ऑन लाइन शिक्षण व्यवस्था शुरू की गई, इसमें कहानियों, कविताओं व किस्सों के माध्यम से 3 से 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए पठन सामग्री उपलब्ध है। इस व्यवस्था को अब मोबाइल पर देखा जा सकता है। इसमें वीडियो के माध्यम से बच्चों को आज की कविता, आज की कहानी, आज की किताब, आज की गतिविधियां से रूबरू कराया जाता है। वहीं शिक्षकों के लिए टीचर्स कॉर्नर भी है।

कौशल विकसित करने की पहल
विद्यार्थियों के चिंतन कौशल को विकसित करने और पठन-पाठन में रूचि जागृत करने के लिए राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(आरएससीईआरटी) उयपुर की ओर से हवामहल कार्यक्रम शुरू किया गया है।

 

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!