Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगैंगस्‍टर ने कांग्रेस नेता को दी धमकी, बोला- डिमांड पूरी नहीं की...

गैंगस्‍टर ने कांग्रेस नेता को दी धमकी, बोला- डिमांड पूरी नहीं की तो गोली मार दूंगा…

AdAdAdAdAdAdAd

सीकर/जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गैंगस्‍टर लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकियों का दौर जारी है। इस बीच, गैंग की ओर से खाटूश्यामजी सहकारी समिति अध्यक्ष एवं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर पूनियां को रंगदारी के लिए धमकियां देने का मामला सामने आया है। लॉरेंस गैंग ने परिवादी से रंगदारी मांगी और चेतावनी दी कि यदि डिमांड पूरी नहीं की गई तो गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने 28 सितंबर को खाटूश्यामजी थाना में मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी श्याम सुंदर पूनियां ने एफआईआर में बताया कि 26 सितंबर की सुबह उनके मोबाइल पर दो विदेशी नंबर से कॉल आए थे। पहला फोन उन्होंने अनदेखा कर दिया। इसके बाद करीब सुबह 11:30 बजे दोबारा विदेशी नंबर से फोन आया। फोन उठाने पर सामने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का हरि बॉक्सर बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया।आरोपी ने उसे कहा उसके घर, दफ्तर और गतिविधियों के बारे में सब कुछ जानता है। पूनियां ने फोन काट दिया तो आरोपी ने वॉइस नोट और मैसेज में लिखा कि “मेरी डिमांड पूरी नहीं की तो गोली मार दूंगा।”

परिवादी श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपी रंगदारी की राशि बताता उससे पहले ही उसने फोन काट दिया और दोबारा उसका फोन नहीं उठाया। पीड़ित श्यामसुंदर पूनियां का खाटू में जमीनों का कारोबार और होटल भी है। अगले दिन 27 सितंबर को भी आरोपी का फोन आया लेकिन पूनियां ने फोन नहीं उठाया। धमकी देने वाले आरोपी ने लिखित मैसेज भेजकर दोबारा से रंगदारी की मांग दोहराई। पुलिस के अनुसार, परिवादी कि रिपोर्ट के आधार पर कॉल डिटेल्स खंगाले रहे हैं। साइबर टीम विदेशी नंबरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। आपको बता दें कि इससे पहले गैंगस्‍टर इनामी बदमाश रोहित गोदारा और उसके गुर्गे राहुल स्वामी उर्फ राहुल रिणाऊ ने फतेहपुर शेखावाटी के दो व्यापारियों को विदेशी नंबरों से रंगदारी की धमकियां दी थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!