Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन घंटे में कहीं हल्‍की-मध्‍यम,...

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन घंटे में कहीं हल्‍की-मध्‍यम, कहीं भारी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आ गया है। मौसम की ओर से अभी आधे घंटे पहले ताजा अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, अगले तीन घंटे में जयपुर, सीकर, नागौर, अजमेर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40 Kmph) की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह अलवर, झुंझुनू, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, भरतपुर, चूरू, बीकानेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश/आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

विभाके अनुसार, पश्चिम विदर्भ पर बना अवदाब आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर में परिवर्तित हो चुका है। इसके आगामी 2-3 दिनों में पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व 1 अक्टूबर तक गुजरात तट से सटे उ-पू अरब सागर पर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!