Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज बीकानेर में, काली माता मंदिर में...

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज बीकानेर में, काली माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 30 सितंबर की शाम 6 बजे सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में पहुंचेंगे। मदन राठौड़ यहां भाजपा नेता गोपाल गहलोत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े पर आयोजित कराए जा रहे पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चंडीयज्ञ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान शहर एवं देहात भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्‍ता एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर परिसर और आसपास का हरियाली से आच्छादित क्षेत्र इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडुू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ से गुंजायमान हो रहा है। शाम को भाजपा नेता गोपाल गहलोत द्वारा नियमित 251 से ज्यादा कन्याओं के सपत्नीक चरण धोने, तिलक कर पूजा करने और भोजन के साथ उपहार देने का नित्य क्रम भी जारी है। शाम को माता की आरती और तत्पश्चात मां काली की पूजा के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का क्रम शाम से लेकर देर रात तक अनवरत किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक अक्टूबर को दोपहर महायज्ञ एवं शाम को महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान माता की महापूजा का आयोजन भी किया जाएगा। गोपाल गहलोत ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा समापन अवसर पर होने वाले महायज्ञ एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!