Saturday, May 16, 2026
Hometrendingफेसबुक पर हुई दोस्‍ती शादी में बदली, अब पत्‍नी रुपए-जेवरात लेकर हुई...

फेसबुक पर हुई दोस्‍ती शादी में बदली, अब पत्‍नी रुपए-जेवरात लेकर हुई फरार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति के दो लाख रुपए और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से छत्‍तरगढ निवासी एवं हाल में बागडी मोहल्‍ला में रहने वाले 34 वर्षीय कैलाश सिंह राजपूत पुत्र भवानी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्‍नी किरण कंवर उसके दो लाख रुपए और सोनेचांदी के जेवरात चोरी करके रात्रि के समय फरार हो गई।

परिवादी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले किरण कंवर से हुई थी। किरण से उसकी जानपहचान फेसबुक के जरिये हुई थी। धीरेधीरे प्‍यार हो गया और बाद में शादी कर ली। इसके बाद उसने मुझे साथ मिलकर कपड़ों का व्‍यवसाय करने के लिए तैयार किया। इसके लिए उसने रुपए उधार लाने की सलाह दी। इस पर मैंने कुछ लोगों से लाखों रुपए उधार ले लिए। इस बीच, पत्‍नी उसके रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने फरार महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई लक्ष्‍मणराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!