Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर के नामी ज्‍वैलर्स से मांगी पांच करोड़ रुपए की फिरौती

बीकानेर के नामी ज्‍वैलर्स से मांगी पांच करोड़ रुपए की फिरौती

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के एक नामी ज्‍वैलर्स को गैंगस्‍टर रोहित गोदारा द्वारा पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामला सामने आया है। परिवादी ज्‍वैलर्स शिवकुमार सोनी की ओर से इस संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी पवन भदौरिया के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

मामले के अनुसार, मंगलवार को ज्‍वैलर्स के शोरुम पर एक व्‍यक्ति का फोन आया और उसने कर्मचारी से शोरुम मालिक के व्‍हाट्सअप नंबर मांगे। इसके बाद उक्‍त नंबर पर खुद को रोहित गोदारा बताते हुए ज्‍वैलर्स से पांच करोड़ रुपए की देने की डिमांड रखी। इस बातचीत के दौरान शोरूम मालिक ने कथित रोहित गोदारा को बताया कि उसके पास पैसे नहीं है इस पर शोरूम मालिक को गोली से मार देने की धमकी मिली। आपको बता दें कि इससे पहले भी कथित रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्‍नोई के नाम से बीकानेर में लोगों को धमकियां देने के मामले सामने आ चुके हैं। बहरहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!