Friday, May 15, 2026
Hometrending’अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

’अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ’’अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ के उपलक्ष में राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर में दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन आज उपचार ले रही महिलाओं के ’’सम्मान समारोह’’ के साथ सम्पन्न हुआ।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने दो दिवसीय निःशुल्क शिविर में करीब 20 महिलाओं का प्राकृतिक इलाज- नेति, कुंजल, मिट्टी-ंपट्टी, पानी का गर्म-ठंडा सेंक, एनिमा, वाष्पस्नान व टब बाथ देकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग प्रहरी के रूप में जन मानस में सस्ती, सुलभ व सहज चिकित्सा अपनाने का आह्वान किया।

डॉ. गुप्ता ने महिलाओं को सशक्त रहने के साथ-ंसाथ स्वस्थ रहने, अच्छे विचारों का आदान-प्रदान तथा अपने अधिकारों के प्रति सजगता का संदेश दिया और संयमित आहार की विशेष जानकारी देते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व प्राणायाम के टिप्स भी बताये।

केन्द्र में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर समापन पर मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ कहा कि महिला आदिशक्ति है जिसे स्वयं को पहचानने की आवश्यकता है और आज प्रत्येक क्षेत्र में महिला अग्रसित होकर देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर केन्द्र ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता एवं सरला प्रजापत, गंगादेवी विश्नोई, कविता सुथार, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, रिंकी बोथरा, ग्रायत्री देवी, सुदेश, पूजा तेजी, प्रिंयका का तिलक लगा, माला पहनाकर विशेष सम्मान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!