HometrendingRajasthan Weather : कमजोर पड़ी उत्‍तरी ठंडी हवाएं, अगले चार दिन बादल...

Rajasthan Weather : कमजोर पड़ी उत्‍तरी ठंडी हवाएं, अगले चार दिन बादल छाएंगे, बरसने के संकेत नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान मे उत्‍तरी ठंडी हवाएं कमजोर होने से तापमान बढ़ने लगा है। इसके साथ ही अब गर्मी का अहसास भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। 10 से 14 मार्च के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

विभाग के अनुसार, होली के बाद राज्य में मौसम अधिक गर्म होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। आने वाले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना हैं। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार गया है। जयपुर में 31.6 डिग्री तक पहुंच गया है। अजमेर में अधिकतम तापमान 33.6, भीलवाड़ा में 33.4, अलवर में 31.8, जयपुर में 31.6, सीकर में 31.5, कोटा में 32.5, चित्तौड़गढ़ में 36.3, बाड़मेर में 38.4, जैसलमेर में 36, जोधपुर में 35.7, फलोदी में 34.2, बीकानेर में 35.3, चूरू में 33.3, माउंट आबू में 26.8, नागौर में 34.6, डूंगरपुर में 36.3, जालोर में 37.3, सिरोही में 34.5, दौसा में 35.2, और झुंझुनूं में 32.3 डिग्री तापमान है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular