Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, आरोपी नामजद

Bikaner Crime : पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, आरोपी नामजद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पांचू पुलिस थाने के एक पुलिसकर्मी पर तलवार से हमले का मामला सामने आया है। हमले में घायल पुलिसकर्मी का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। उसके सिर व हाथ पर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांव भादला निवासी 30 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र गणपत सिंह राजपूत तलवार लेकर घूम कर लोगों को डरा धमका रहा था। इसकी सूचना मिलने पर हैडकांस्‍टेबल गंगाराम बिश्‍नोई अपने साथ पुलिसकर्मी के साथ उसे काबू करने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने गंगाराम पर तलवार से हमला कर दिया। इससे उसके एक हाथ पर गंभीर चोट आई। इसके अलावा सिर पर भी चोट लगी। मामले की जांच पांचू थानाप्रभारी रामकेश मीणा कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!