Hometrendingविंग्स स्कूल में फ्री-हैल्थ चैकअप कैम्प, मतदान के लिए ऐसे की अपील...

विंग्स स्कूल में फ्री-हैल्थ चैकअप कैम्प, मतदान के लिए ऐसे की अपील…

बीकानेर abhayindia.com विंग्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फ्री हैल्थ चैक अप कैम्प का आयोजन किया गया।कैम्‍प का विधिवत शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के स्‍टेट ज्‍वाइंट सैकेटरी डॉ. राहुल हर्ष ने किया। संस्था निदेशक नरोत्तम स्वामी ने बताया कि कैम्प में लगभग 600 से अधिक बच्‍चों एवं उनके अभिभावकों ने सेवाएं ली।

कैम्प में बाल चिकित्सक डॉ. गौरव पारीक, डॉ. ब्रजेश चांडक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अम्बिका चांडक, होम्‍योपेथी डॉ. यासिर मिर्जा, दंत चिकित्सक डॉ. अमनदीप हुंदल, योग गुरू दीपक शर्मा एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने अपनी सेवाएं दी। साथ ही छह मई को लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान की अपील भी की। सहयोगी संस्थाओं में एप्पल चाईल्ड हॉस्पिटल, बीकाणा हॉस्पिटल, पंतजलि योग समिति एवं रोटेक्ट क्लब शामिल थी। संस्था प्रधान ज्‍योति खत्री ने सभी चिकित्सकों को प्रतीक चिन्‍ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीकानेर लोकसभा सीट : प्रचार के अंतिम दिन प्रत्‍याशियों ने ऐसे किया धुआंधार प्रचार…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular