









बीकानेर Abhayindia.com भीमसेन चौधरी, वह शख्सियत जिन्होंने पूरे जीवन गांव-गरीब व किसान के लिए काम किया और उनके हर दृष्टिकोण से कल्याण की सोच रखी. गांव-ढाणी तक शिक्षा, सड़क व कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में किसान भाईयों को पूरे संसाधन मिलें, इसके लिए उन्होंने पूरे प्रयास किए. कंवरसेन लिफ्ट नहर उन्हीं की दूरगामी सोच का सफलतम परिणाम है। यह बात पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने शनिवार को पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा व पुष्पांजलि कार्यक्रम में कही।
बेनीवाल ने कहा कि पवित्रमना भीमसेन चौधरी ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व करते हुए मरूधरा में किसान भाईयों के आर्थिक उत्थान के लिए जीवनपर्यन्त काम किया। बात चाहे नहर का पानी लिफ्ट करके लिफ्ट करवाकर खेतों तक पहुंचाने की हो या फिर उरमूल डेयरी की स्थापना कर गांव-ढाणी तक पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि की, भीमसेन चौधरी ने विधायक, मंत्री व जिला प्रमुख तथा डेयरी के संस्थापक की भूमिका में गांव और गरीब की समृद्धि के लिए काम किया।
बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित महारानी किशोरी देवी बालिका विद्यालय परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर शनिवार को पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भीमसेन चौधरी की स्मृति में बने प्रेरणा स्थल पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कामों को याद किया। गांधीवादी अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना करवाई और फिर यहां मौजूद सभी गणमान्यजन ने किसान हितैषी भीमसेन चौधरी को दो मिनट का मौन रखते हुए नमन किया।
कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, कांग्रेस नेता सुषमा बारूपाल, इंगांनप कर्मचारी यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल सहू, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केसरराम गोदारा, जिला परिषद सदस्य मदन मूंड, किसान छात्रावास ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, समाजसेवी मनोहर लाल सियाग, नापासर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पड़िहार, पूर्व आरएएस सुभाष चौधरी, बीरबलसिंह चौधरी, महावीर प्रसाद नैण, भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपालराम कूकणा, राजेंद्र भार्गव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शेरूशाह, विशाल सिंह बेनीवाल, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, राजेरां सरपंच महेन्द्र गोदारा, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव जयदीप जावा, डॉ. सुभाष चौधरी, रेवंतराम कूकणा, विक्रम बेनीवाल, श्रीराम गोदारा, मालासर सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र गोदारा, मूलाराम जाखड़, रामेश्वर गोयल, गिरधारी कूकणा, डॉ. रामचंद्र बेनीवाल, डॉ. राहुलराज चौधरी, बीडीओ अमित चौधरी, शिक्षक नेता पृथ्वीराज लेघा, मुनीराम लेघा, मेघसिंह पड़िहार, श्रीराम गोदारा, डॉ. के.के. सिंह, नंदराम कासनिया, सहित विभिन्न समाजों के गणमान्यजन मौजूद रहे।





