Hometrendingबीकानेर के पूर्व सीएमएचओ डॉ. गुप्‍ता का निधन, चिकित्‍सा जगत में शोक...

बीकानेर के पूर्व सीएमएचओ डॉ. गुप्‍ता का निधन, चिकित्‍सा जगत में शोक की लहर

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पूर्व मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार गुप्‍ता का आज सुबह असामयिक निधन हो गया। वे कल रात चिकित्‍सकों की समिट में शामिल हुए थे। आज सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। डॉ. गुप्‍ता वर्तमान में जिला प्रजनन एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (आरसीएचओ) पद पर कार्यरत थे।

डॉ. गुप्‍ता के निधन पर एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्‍द्र कुमार वर्मा, पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, डॉ. अबरार अहमद, डॉ. राहुल हर्ष सहित अनेक चिकित्‍सकों ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा जगत में उनकी भागीरथी प्रयासों और उपलब्धियों को हम सदा स्‍मरण में रखेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular