Hometrendingराजस्‍थान में उत्‍तरी हवाओं ने बढ़ा दिया सर्द अहसास, कोल्‍ड वेव का...

राजस्‍थान में उत्‍तरी हवाओं ने बढ़ा दिया सर्द अहसास, कोल्‍ड वेव का अलर्ट जारी, कई जगह बर्फ जमी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्‍त होने के साथ ही उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे राजस्‍थान के मैदानी इलाकों में सर्द अहसास बढ गया है। कई जगह बर्फ जमने लगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और सर्द हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा।

विभाग के अनुसार, सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में दूसरी बार 1 डिग्री तक पहुंचा है। सीकर और अलवर में सुबह खेतों में फसलों पर बर्फ और ओस की परत जमी नजर आई। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां गाड़ियों की छतों पर बर्फ की परत जम गई।

प्रमुख शहरों में रात का तापमान

फतेहपुर में 2.6 डिग्री

नागौर में 3.4

लूणकरणसर में 5.4

चूरू में 5.8

झुंझुनूं-पाली में 6.8

करौली में 6.9

दौसा में 8.1

अलवर में 8.6

बीकानेर-जैसलमेर में 8.8

सिरोही में 9.3

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular