Hometrendingकोटा में बाढ़ के हालात, जोधपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, बीकानेर में....

कोटा में बाढ़ के हालात, जोधपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, बीकानेर में….

जयपुर/बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में बारिश का दौर एक बार और जोर पकड रहा है। कोटा के कैथून क्षेत्र में बाढ़ के हालात है। हाड़ौती में रेड अलर्ट के बीच 14 घंटे में 4 इंच बारिश हुई है, वहीं जोधपुर में भी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्‍त–व्‍यस्‍त हो गया है। इधर, बीकानेर में भी शहरी क्षेत्र के अलावा गांवों में अच्‍छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है।

कोटा में लोकसभा अध्यक्ष कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला पूरे लवाजमे के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे । उन्होंने यहां पर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए हर संभव सहायता के निर्देश दिए। जोधपुर में पिछले कई घंटों से लगातार चल रहे बारिश के दौर से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। वहीं कई क्षेत्रों से भारी नुकसान की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है।

TN Purohit
TN Purohit

जोधपुर शहर के गुलजारपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर मकान पर गिरने से हडक़ंप मच गया। इस हादसे में दो बच्‍चों सहित चार लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। पत्थर सलीम भाया ठेकेदार के घर पर गिरने की सूचना है। सदर बाजार थाना पुलिस और राहत कार्य दस्ता मौके पर पहुंचा है।

Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular