Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविमान हादसे में उपमुख्‍यमंत्री पवार सहित पांच जनों की मौत, लैंडिंग के...

विमान हादसे में उपमुख्‍यमंत्री पवार सहित पांच जनों की मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

AdAdAdAdAdAdAd

पुणे Abhayindia.com महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

घटनाक्रम के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया। घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

हादसा इतना भीषण था कि विमान में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। डीजीसीए (DGCA) द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई-बारामती चार्टर विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!