Friday, May 15, 2026
Hometrendingविधि विद्यार्थियों ने किया केन्द्रीय कारागृह का भ्रमण, नियमावलियों की ली जानकारी

विधि विद्यार्थियों ने किया केन्द्रीय कारागृह का भ्रमण, नियमावलियों की ली जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय, बीकानेर के विधि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा विधिक सहायता के लिए आज बीकानेर केन्द्रीय कारागृह का भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने बताया कि आज महाविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. रीतेश व्यास एवं अन्य व्याख्याताओं के नेतृत्व में जेल नियमावलियों की जानकारी तथा सजायाफ्ता तथा विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह का भ्रमण किया।

विद्यार्थियों ने जेलर सूरज सोनी, डाॅ. अभिषेक शर्मा, देवेन्द्र शर्मा एवं माया के निर्देशन में केन्द्रीय कारागृह के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया जिसमें मुख्य रूप से बन्दियों के उपचार के लिए चिकित्सालय, रसोईघर, बन्दियों के लिए बनाई गई कैन्टीन थे। इसके अलावा बन्दियों केे शैक्षणिक उन्नयन के लिए निर्मित पुस्तकालय, इग्नू अध्ययन केन्द्र, आईटीआई केन्द्र तथा अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भ्रमण कर अवलोकन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने सश्रम कारावास के कारावासित बन्दियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का भी अवलोकन किया तथा साथ ही उनके निर्माण स्थान पर भी भ्रमण किया।
कारागृह भ्रमण के दौरान वहां स्थित बन्दियों के ऑर्केस्ट्रा आशाएं द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत कर अपनी कला का परिचय दिया गया।

इस दौरान जेलर सूरज सोनी तथा डाॅ. अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कारागृह भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. रीतेश व्यास, डाॅ. बालमुकुन्द व्यास, डाॅ. शराफत अली, सुनीता लूणिया, डाॅ. पीयूष किराडू, अन्जुमन उस्ता, राजश्री सुथार, मोहिता सिंह, राकेश रंगा तथा महाविद्यालय के विधि विद्यार्थी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!