Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 5 हजार राशन दुकानों पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भंडार! सुझाव आमंत्रित...

राजस्‍थान में 5 हजार राशन दुकानों पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भंडार! सुझाव आमंत्रित करने के लिए बैठक 3 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए 5 हजार उचित मूल्य दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाने प्रस्तावित है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के सानिध्य में उत्पादों के राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के उत्पादकों एवं एग्रीगेटर्स के सुझाव आमंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आगामी 3 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे निगम मुख्यालय, जयपुर मे आयोजित की जाएगी।

राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने एफएमसीजी उत्पादों के सभी एग्रीगेटर्स एवं उत्पादकों को अपने सुझाव उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में बैठक में भाग लेने का आव्हान किया है। अधिक जानकारी के लिए एफएमसीजी उत्पादों के एग्रीगेटर्स एवं उत्पादक निगम मुख्यालय के दूरभाष नं 0141-2744484 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!