Saturday, April 27, 2024
Hometrendingनोखा में नहीं मिल रहा पात्र तहसीलदार, विधायक बिश्‍नोई के सवाल पर...

नोखा में नहीं मिल रहा पात्र तहसीलदार, विधायक बिश्‍नोई के सवाल पर मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि नोखा में उप पंजीयक पद रिक्त होने के कारण उप पंजीयक का कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पात्र तहसीलदार उपलब्ध होते ही इस पद को भर दिया जाएगा।

जाट ने प्रश्नकाल में इस संबंध में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि उप पंजीयक पद के लिए विभाग को 130 पात्र उप पंजीयक प्राप्त हुए थे, जिनमें से कुछ को 16 सीसी तथा 17 सीसी का नोटिस मिला हुआ था तथा कुछ आरएएस में चयनित हो गए तो कुल पात्र उम्मीदवार 70 ही रह गए।

उन्होंने कहा कि उप पंजीयक पद के लिए पात्रता 58 वर्ष है तथा नायब तहसीलदार की भर्ती लंबे समय से नहीं होने के कारण उप पंजीयक नहीं मिल पाए है, लेकिन अब नई भर्ती में जैसे ही नए उम्मीदवार मिलेंगे नोखा में उप पंजीयक पद को भर दिया जाएगा।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पात्रता के नियमों के कारण लम्बे समय से पद रिक्त रहने पर नियमों में आवश्यक संशोधन कर रिक्त पद भरने के निर्देश देने पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि आवश्यक बदलाव कर भर्ती के प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि नोखा उप पंजीयक का पद 2015 से रिक्त है तथा तहसीलदार नोखा को उप पंजीयक नोखा का चार्ज देकर कार्य संपादित करवाया जा रहा है, जिससे वहां काम बाधित नहीं हो ।

इससे पहले विधायक बिहारीलाल बिश्‍नोई के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि नोखा उप पंजीयक का पद 1 अक्टूबर 2015 से रिक्त है। वर्तमान में तहसीलदार नोखा को उप पंजीयक नोखा का चार्ज दिया जाकर कार्य संपादित करवाया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि उप पंजीयक पद के लिए पात्र तहसीलदार उपलब्ध होने पर यथासंभव रिक्त पद पर पदस्थापन की कार्यवाही की जा सकेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular