Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकोरोना का असर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय रविवार तक बंद

कोरोना का असर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय रविवार तक बंद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना के बढते मरीजों के बीच महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को रविवार तक बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में कार्यारंभ 24 जनवरी से होगा। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. बिट्‌ठल बिस्सा ने बताया कि विश्वविद्यालय के लगभग हर सेक्शन में कर्मचारी व अधिकारी पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में पढ़ाई, परीक्षा सहित सभी काम परिवार तक बंद कर दिए गए है। अब सोमवार से ही पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

उन्‍होंने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ती है तो इस अवधि को भी बढ़ाया जा सकता है। स्टूडेंट की ऑनलाइन स्टडी चल रही है और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। इधर, आपको बता दें कि बीकानेर में आज 286 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके सा‍थ ही पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!