Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : 21 को 13 जिलों में बारिश, 22 को 16 जिलों...

राजस्‍थान : 21 को 13 जिलों में बारिश, 22 को 16 जिलों में बारिश और 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में व्‍यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 21 और 23 जनवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और 22 जनवरी को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, पाली जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसी तरह 22 जनवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, 23 जनवरी को भरतपुर संभाग में कहींकहीं हल्की बारिश की संभावना है। 22 जनवरी को जयपुर, झुंझनूं, सीकर, अलवर और चूरू जिले में कहींकहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!