Monday, April 21, 2025
Hometrendingशिक्षा : महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर होगी नियुक्ति,...

शिक्षा : महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर होगी नियुक्ति, जारी हुआ साक्षात्कार कार्यक्रम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com अंग्रेजी माध्यम के राजकीय विद्यालयोंं (महात्मा गांधी) में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें वह विद्यालय भी शामिल है जिनको अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित किया गया था। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है।

निदेशक कानाराम की ओर से जारी निर्देशानुसार अंग्रेजी माध्यम के इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों के लिए 10,11,17 और 18नवंबर को प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय परिसर में साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा अन्य पदों पर भी 10,11 और 17 से 22 नवंबर के बीच साक्षात्कार किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य साक्षात्कार के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्थित शिविरा भवन में पंजीयन किया जाएगा। इसमें इच्छुक अभ्यर्थी को सुबह 9 से 10 बजे के बीच अवेदन, पंजीयन पत्र पूर्ति प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह वरिष्ठ अध्यापक (कुल-८) के लिए साक्षात्कार होगा, इसमें अंग्रेजी,विज्ञान, गणित, हिन्दी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक-१, वरिष्ठ सहायक-१ का चयन होना है। अध्यापक लेवल-२ के लिए अंग्रेजी, गणित के दो, लेवल-१ के पांच, पुस्तकलाध्यक्ष ग्रेड-थर्ड के एक, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-थर्ड के एक, अध्यापक ग्रेड थर्ड(कम्प्यूटर शिक्षण के लिए योग्यताधारी) के एक, कनिष्ठ सहायक का एक, सहायक कर्मचारी के तीन पदों के लिए संबंधित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित जिला मुख्यालय पर निर्धारित स्थान पर साक्षात्कार होना है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular