







बीकानेर abhayindia.com नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने जस्सूसर गेट पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर कर्त्तव्य बीकानेर सफाई अभियान के तीसरे दिन का आगाज किया। आयुक्त ए एच गोरी, पार्षद सुधा आचार्य, मुकेश पंवार, प्रतीक स्वामी, विजय सिंह राजपूत, प्रदीप उपाध्याय, निगम के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों के साथ पहुंची महापौर ने पूरे वार्ड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। आमजन से चर्चा के दौरान लोगों ने वार्ड में सफाई व्यवस्था की खूब सराहना की। जिसके बाद आमजन एवं रिहायशी लोगों की अपील पर महापौर जस्सूसर गेट के पास व्यास पार्क पहुंची जहां सफाई अभियान के दौरान आसपास के लोगों का अपार जन सहयोग एवं समर्थन मिला। लोगों ने महापौर के इस पहल को एवं इस अभियान को खूब सराहा तथा साथ ही महापौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफाई अभियान में श्रमदान किया।
महापौर ने बताया की वार्ड में सफाई व्यवस्था काफी दुरुस्त है, नियमित रूप से सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है एवं जस्सूसर गेट तथा मुख्य मार्ग पर रात्रिकालीन सफाई भी की जा रही है। लोगों ने व्यास पार्क की सफाई की अपील की जिसके बाद सभी ने मिलकर व्यास पार्क की सफाई की है। वार्डवासियों ने असल में कर्त्तव्य बीकानेर का अर्थ समझ कर वार्ड की सफाई व्यवस्था में सहयोग किया है जो की बाकी वार्डों के लिए अनुकरणीय है। में चाहती हूं की बीकानेर के सभी वार्डवासी इसी तरह अपना कर्त्तव्य समझकर अपने आस पास सफाई बनाए रखें।
आज सफाई अभियान में भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा , महामंत्रीचोरूलाल सुथार, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सांखला, विप्र महिला प्रकोष्ठ से आशा पारीक, नेहरू शारदापीठ के प्रधानाध्यापक प्रशांत जी, कॉलेज के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।



