बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर युवा कांग्रेस में बूथ स्तर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करने वाले देवेन्द्र बिस्सा को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल कर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
युवा कांग्रेस नेता देवेन्द्र बिस्सा की नियुक्ति पर बीकानेर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनपत चायल, विक्की चढ़ा, फरमान कोहरी, बिश्नाराम सियाग, तोलाराम सियाग, प्रदीप शर्मा, अभिषेक डेनवाल,जीतू जोशी, प्रफुल्ल हटीला ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।




















