Hometrendingफर्जी जीएसटी पंजीयन पर विभाग का कस रहा शिकंजा, 1380 संदिग्‍ध मिले

फर्जी जीएसटी पंजीयन पर विभाग का कस रहा शिकंजा, 1380 संदिग्‍ध मिले

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य में फर्जी जीएसटी पंजीकरण और फर्जी आईटीसी को रोकने के लिए एक विशेष अभियान राष्ट्रीय स्तर पर 16 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक जीएसटीएन/डीजीएआरएम द्वारा 1380 संदिग्ध पंजीकृत व्यवहारियों के नाम भेजे गए तथा स्थानीय स्तर पर 194 चिन्हित किए गए। कुल 1574 जीएसटी नंबर में से 990 की जांच की गई जिसमें से 161 व्यवसायी असत्यापित पाए गए। इन असत्यापित फर्मों में से 11883 लाख की आईटीसी शामिल होने की संभावना है। विभाग द्वारा अब तक 1286.33 लाख की आईटीसी ब्लॉक कर दी गई है।

आपको बता दें कि विभाग द्वारा बोगस/ अस्तित्वहीन फर्मों के विरूद्ध कार्यवाही पूर्व में ही प्रारंभ कर दी गई थी, जिसमें 1070 बोगस/ अस्तित्वहीन व्यवहारियों को चिन्हित कर उनके पंजीयन निरस्त किए जा चुके हैं। वाणिज्यिक कर विभाग राजस्थान के मुख्य आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि यह अभियान निरंतर प्रगति पर है और फर्जी फर्मों पर लगातार राजस्व रिसाब रोकने की कार्रवाई की जा रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular