Hometrendingमुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर क्रॉस केस दर्ज, दोनों...

मुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर क्रॉस केस दर्ज, दोनों पक्षों ने किया पिस्‍टल से हमला!

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्‍ती में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के राकेश मीणा पुत्र रामकुमार निवासी कंकराला झुंझुनूं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार को जब मैं अपनी खरीदशुदा जमीन पर गया तो रिंकू कौशिक व उसकी पत्‍नी, उसका भाई व भतीजा तथा तीन अन्‍य व्‍यक्तियों ने हमारे साथ मारपीट की। रिंकू ने मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायरिंग की तथा जातिसूचक गालियां निकाली। उसने कहा कि आज तो तू बच गया है ये पिस्‍टल देख ले अब कभी इस जमीन पर आया तो तुझे मार दूंगा।

वहीं, दूसरे पक्ष के रामपुरा बस्‍ती निवासी योगेश कौशिक पुत्र राजवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राकेश मीणा, मुबारक कायमखानी, सत्‍यपाल जाट, अभिषेक पंवार, आशीष गहलोत व अन्‍य लोग मेरे घर पर जबरन कब्‍जा करने की नीयत से हथियारों से लैस होकर आए और हमला कर घर का दरवाजा तोड दिया। आरोपियों ने पिस्‍टल, सरियों व तलवारों से हमला कर परिवादी को गंभीर चोटें पहुंचाई। परिवादी की पत्‍नी रूचि व माता शकुंतला देवी के भी चोटें आ गई। दोनों ही मामलों की जांच उपअधीक्षक एससी/एसटी सुखदेव सिंह को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार को हुए इस विवाद के दौरान लाठी, तलवारें चली। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। पुलिस ने फायरिंग की तस्‍दीक कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular