Hometrendingराजस्‍थान के 227 पीएमश्री स्कूलों में बाल वाटिकाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू,...

राजस्‍थान के 227 पीएमश्री स्कूलों में बाल वाटिकाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 को निकलेगी लॉटरी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के द्वितीय चरण में चयनित 227 पीएमश्री विद्यालयों में बाल वाटिकाओं की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए नामांकन 18 जुलाई तक भरे जाएंगे। 21 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी और 23 जुलाई से नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।

शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल और निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सीताराम जाट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, पूर्व प्राथमिक कक्षाएं सप्ताह में 5 दिन चलेंगी। शनिवार को शिक्षक मूल्यांकन, योजना, सामग्री निर्माण और अभिभावक संपर्क आदि कार्य करेंगे। कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन 4 घंटे होगा।

बाल वाटिकाओं में तीन वर्ष की अवधि के पूर्व प्राथमिक कार्यक्रम में तीन वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 25 विद्यार्थी होंगे। प्रवेश में पारदर्शिता के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई जाएगी और आसपास के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रवेश कार्यक्रम

आवेदन तिथि : 14 से 18 जुलाई

आवेदन चस्पा : 19 जुलाई

लॉटरी : 21 जुलाई

सूची चस्पा : 22 जुलाई

कक्षाएं शुरू : 23 जुलाई

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular