Monday, April 27, 2026
Hometrendingवॉटर मैन राजेंद्र सिंह सांखला के सौजन्य से हुआ डूंगर महाविद्यालय में...

वॉटर मैन राजेंद्र सिंह सांखला के सौजन्य से हुआ डूंगर महाविद्यालय में रोट्रेक्ट जल मंदिर का भूमि पूजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में रोटरी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में अब तक 15 से अधिक जल मंदिर का निर्माण करवाया जा चुका है। इसी क्रम में डूंगर महाविद्यालय के मैन गेट पर प्याऊ का भूमि पूजन भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य जी.पी. सिंह के करकमलों से निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है।

प्रकल्प संयोजक कमल राठी एवं अध्यक्ष निर्वाचित गौरव चौधरी ने बताया की उपरोक्त प्याऊ में चिलिंग प्लांट सहित अंडरग्राउंड टैंक बनवाया जाएगा ताकि आम जन एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए तपती धूप में शीतल जल प्रबंधन हो सके।

प्रधानाचार्य जी.पी. सिंह ने भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला एवं रोट्रेक्ट सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बीकानेर के सबसे बड़े कॉलेज में जहां 25000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं, उस भूमि पर यह नेक कार्य क्लब सदस्यों द्वारा करवाए जाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस प्रकल्प में रोट्रेक्ट सदस्यों में प्रिन्स करनाणी, सत्यम अग्रवाल, रोहित पचीसिया, ललित स्वामी, अभिमन्यु जाजडा, आकाश बेगानी, भानु जिंदल, अश्लेश अग्रवाल, अब्दुल खान उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!