Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में राज्‍यसभा चुनाव : विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का मामला एसीबी पहुंचा,...

राजस्‍थान में राज्‍यसभा चुनाव : विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का मामला एसीबी पहुंचा, मंत्री जोशी के आरोप- भाजपा करने जा रही…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में राज्‍यसभा की चार सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में विधायकों की खरीद-फरोख्त और हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एसीबी मुख्यालय में परिवाद दर्ज करवाया है और इस मामले की जांच करने की मांग की है।

मंत्री जोशी ने आज दोपहर एसीबी मुख्यालय में परिवाद दर्ज करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और अन्य स्रोत से आशंका व्यक्त की जा रही है कि राज्यसभा के इन चुनावों में धन-बल का भारी खेल हो सकता है। क्योंकि, मैं राज्य विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक हूं, मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अगर इस तरह के मामले सामने आते हैं तो उस पर लिखित में परिवाद पेश करूं। जोशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए माहौल खराब कर रही है। पर्दे के पीछे से हॉर्स ट्रेडिंग का खेल खेला जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमें ऐसी साजिशें और बीजेपी के कारनामों को जनता के सामने लेकर आएं। महेश जोशी ने कहा कि और हॉर्स ट्रेडिंग को राजस्थान में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। इसलिए जहां भी भ्रष्टाचार होता है वहां पर एसीबी फौरन कार्रवाई करती है। इसलिए हम राजस्थान में किसी भी तरीके के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पैसे लेने वाला और देने वाला दोनों ही भ्रष्टाचारी होते हैं। जोशी ने कहा कि भले ही सुभाष चंद्रा को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पेश किया गया है लेकिन सभी को पता है कि वह भाजपा के इशारे पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। जोशी ने कहा कि आज एसीबी में सामान्य परिवार दर्ज कराया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर चुनाव आयोग भी जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!