Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर में खुलेगा सरकारी कपास खरीद केन्द्र, इन दो स्थानों पर...

बीकानेर में खुलेगा सरकारी कपास खरीद केन्द्र, इन दो स्थानों पर मंजूर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्र सरकार ने बीकानेर और घड़साना में सरकारी कपास की खरीद के सेन्टर मंजूर किए है। इससे काश्तकारों को फायदा मिलेगा।

केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की बीकानेर मंडी और घड़साना मंडी में भारतीय कपास निगम के सरकारी कपास खरीद केन्द्र मंजूर होने पर केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी का आभार व्यक्त किया।

इस वर्ष खरीफ 2020 में बीकानेर एवं घड़साना दोनों क्षेत्रों में कुल 40,000 हेक्टेयर से भी ज्यादा भूमि पर कपास की बुवाई की है, जिससे अनुमानत 5 लाख क्विंटल से भी अधिक कपास की पैदावार होने की संभावना है। बीकानेर में सरकारी कपास केन्द्र खोलने से किसानों को कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्राप्त हो जाएगी, जो कि वर्तमान में किसानों की मिलने वाली कीमत से ज्यादा होगा।

वर्तमान में बीकानेर में सरकारी कपास खरीद केन्द्र नहीं होने के कारण किसानों उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा था। साथ ही फसल को बेचने के लिए किसानों की माल ढुलाई की लागत भी बढ़ जाती है।

इन सभी विषयों को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वस्त्र मंत्रालय एवं भारतीय कपास निगम को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया था कि बीकानेर लोकसभा के बीकानेर मंडी, नोखा मंडी, खाजूवाला मंडी, लूणकरनसर मंडी एवं घड़साना मंडी में कपास के सरकारी खरीद केन्द्र खोले जाएं, जिनमें बीकानेर और घड़साना मंडी में खरीद केन्द्र खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

केन्द्रीय मंत्री ने नोखा, खाजूवाला एवं लूणकरनसर में भी कपास की भारी पैदावार को देखते हुए वस्त्र मंत्रालय एवं भारतीय कपास निगम के अधिकारियों से भी दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें किसानों को राहत दिलाने के लिए सरकारी कपास खरीद केन्द्र खोलने के लिए निर्देशित किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular