Hometrendingबीकानेर में पकड़ी गई नकली नोटों की खेप, पुलिस ने एक जने को...

बीकानेर में पकड़ी गई नकली नोटों की खेप, पुलिस ने एक जने को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बीकानेर पुलिस ने गुरूवार की देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए जाली नोटों की खेप के साथ एक जने को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार कोटगेट पुलिस की ओर से की गई इस कार्यवाही में घड़सीसर में रहने वाले व्यवसायी विकास चौरडिय़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इत्तला मिली थी कि मूल रूप से लूणकरणसर में रहने वाला बाइक पर सवार व्यवसायी विकास चौरडिय़ा नकली नोटों की खेप लेकर घड़सीसर स्थित अपने घर जा रहा है। पुलिस ने पीछा करके रानी बाजार की पांच नंबर रोड़ पर उसे रोककर तलाशी ली तो दो-दो हजार के नकली नोटों की गड्डी बरामद हो गई।

बीकानेर क्राइम : प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंचे बदमाश

पुलिस ने आरोपी से 64 हजार रूपये के जाली नोट बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रिमांड पर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गये आरोपी के तार नकली नोटों के किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। 

नोखा बनेगा मॉडल टाउन, पालिका बनायेगी इंग्लिश मीडियम स्कूल और…

बीकानेर की शान पर्वतारोही मगन बिस्‍सा नहीं रहे…

टेस्‍ट सीरिज से पहले टीम इंडिया को अभ्‍यास मैच में झटका, हनुमा ने ऐसे बचाई लाज…

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular