









बीकानेर abhayindia.com लूनकरणसर इलाके में सौर उर्जा प्लांट के लिये काश्तकारों की जमीनें कंपनी को किराये पर दिलाने वाले प्रॉपर्टी डीलर हर्षजिन्दर सिंह ने अपनी जान का खतरा बताते हुए दो बदमाशों के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
पीडि़त ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उर्जा प्लांट के लिये जमीनों के समतलीकरण का ठेका कंपनी ने किसी नीजि फर्म दे दिया। इससे नाराज होकर जगदेवाला निवासी रामनिवास गोदारा और उसका साथ विराट यादव पिस्तौल लेकर मेरे लालगढ करणीनगर स्थित मकान में पहुंच गये और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जमीनों के समतलीकरण का ठेका हमें दिलाओ नहीं तो उसकी एवज में हम रूपये दो। पीडि़त ने बताया कि दोनों बदमाशों ने मोबाइल फोन पर भी धमकाया।
नोखा बनेगा मॉडल टाउन, पालिका बनायेगी इंग्लिश मीडियम स्कूल और…
पीडि़त ने आंशका जताई है कि दोनों बदमाश पर मेरे साथ अपराधिक वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनिवास गोदारा और विराट यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बीकानेर की शान पर्वतारोही मगन बिस्सा नहीं रहे…
टेस्ट सीरिज से पहले टीम इंडिया को अभ्यास मैच में झटका, हनुमा ने ऐसे बचाई लाज…
















