Friday, April 24, 2026
Hometrendingकलक्‍टर की चेतावनी : ...तो ऐसे काश्तकारों की भूमि हो जाएगी खारिज

कलक्‍टर की चेतावनी : …तो ऐसे काश्तकारों की भूमि हो जाएगी खारिज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर एवं आयुक्त उपनिवेशन कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में उपनिवेशन अधिकारियों की विभागीय बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से विभाग की वसूली एवं भूमि आवंटन कार्य की समीक्षा की गई।

आयुक्त उपनिवेशन ने विभाग की अब तक वसूली की कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए समस्त तहसीलदारों एवं आवंटन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन काश्तकारों की किश्तें लम्बे समय से बकाया चल रही हैं, उन्हें अंतिम रूप से नोटिस जारी किया जाकर अविलम्ब बकाया किश्तें राजकोष में जमा करवाने के लिए पाबन्द किया जाए।  निर्धारित अवधि तक भी बकाया नहीं जमा करवाने वाले काश्तकारों का आवंटन खारिज करने के प्रस्ताव तैयार कर संबंधित आवंटन अधिकारी को भिजवायें तथा आवंटन अधिकारी ऐसे काश्तकारों के आवंटन को तुरन्त खारिज कर ऐसी भूमि को राजकीय घोषित करें।

गौतम ने कहा कि पश्चातवृति अतिक्रमियों को धारा 22 के अन्तर्गत सिविल कारावास से दण्डित कर अतिक्रमण को हतोत्साहित किया जावें। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने एवं जैसलमेर जिले में प्राप्त सामान्य आवंटन के फोटो फार्मो की पात्रता/अपात्रता का शीघ्र निर्धारण कर राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि उपनिवेशन विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए सक्षम स्तर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पद रिक्त पद भरे नहीं जाते है। वर्तमान में पदस्थापित अधिकारी/कर्मचारी अपना अधिकतम प्रयास कर कर्तव्य निर्वहन करें। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन चन्द्रभान सिंह भाटी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बीकानेर क्राइम : गैंगरेप के आरोपी बेखौफ, पीडि़ता के परिवार को मिल रही धमकियां, एसपी को….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!