Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingसैम्‍पल फेल मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध

सैम्‍पल फेल मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने विभिन्न 10 दवाओं के सैम्पल अमानक पाए जाने पर 08 कम्पनियों को इनकी आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया है।

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि मै. अग्रोन रेमेडीज को कफ सिरप व क्लोरमफेनिकल आई ड्रॉप 0.5%, मै. अलायन्स बायोटेक को हाइड्रोकोर्टीसोन सोडियम इंजेक्शन, मै. एएनजी लाइफ साइंसेज को आर्टसुनेट इंजेक्शन, मै. लिनस लाइफ केयर को डोरजोलामाइड आई ड्रॉप 2%, मै. मैक्सवेल लाइफ साइंसेज को सालब्यूटामॉल सिरप के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति के लिए निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया है।

गिरि ने बताया कि मै. मेडीपोल फार्मास्यूटिकल को डोमपेरिडोन सस्पेंशन, मै. सॅमकेम को आयरन एंड फोलिक ऐसिड सिरप व लिक्विड पैराफिन तथा मै. स्कॉट एडिल को इट्राकोनाजोल कैप्सूल के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में दवाओं की खरीद एवं आपूर्ति के प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!