जयपुर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान में सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच, खबर है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर में दिल्ली जा रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शेष रही दस सीटों पर प्रत्याशियों का चयन होना है। सीएम शर्मा संभवत: इसी सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर शेष सीटों पर मंथन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, सीएम शर्मा आज दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। इधर, खबर है कि भाजपा राजस्थान में शेष दस सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान 19 मार्च को कर सकती है। ऐसे में सीएम शर्मा का आज होने वाला दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।