बीकानेर Abhayndia.com बीकानेर में होलका के साथ ही आयोजनों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में मोहता चौक में विजया (भांग) महोत्सव का आज आगाज हो गया।
इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, आयोजन के संयोजक बबला महाराज जोशी, मदन जेरी सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। महोत्सव में विजया का छणाव कर उसका वितरण किया गया। यह महोत्सव आठ दिन चलेगा।