Friday, April 26, 2024
Homeधर्म-ज्योतिषआशापुरा मंदिर में छप्पन भोग, ठंगाल भैरव में आज विशेष अभिषेक

आशापुरा मंदिर में छप्पन भोग, ठंगाल भैरव में आज विशेष अभिषेक

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) नत्थूसर गेट के बाहर स्थित आशापुरा माता मंदिर में रविवार को सायं 5 बजे से छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। पंडित राजकुमार व्यास एवं नृसिंह व्यास ने बताया कि दोपहर 1:15 बजे पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद पुष्पों से विशेष सज्जा की जाएगी। सायं 7:15 बजे महाआरती होगी तथा सायं 8:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान शहर के विभिन्न कलाकार भक्ति से सराबोर भजन प्रस्तुत करेंगे। पंडित विष्णु कुमार बिस्सा ने बताया कि 18 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन होगा। 19 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे से महायज्ञ तथा सायं 7:15 बजे महाआरती होगी। इसी दिन महाप्रसाद का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने आशापुरा मैया के दर्शन किए।  

ठंगाल भैरव का पूजन एवं अभिषेक 14 अक्टूबर से

ठंगाल भैरव भक्त मंडल द्वारा सन्नू महाराज के सान्निध्य में पांच दिवसीय भैरव पूजन एवं अभिषेक महोत्सव 14 अक्टूबर से करमीसर रोड स्थित ठंगाल भैरव मंदिर में आयोजित होगा। पहले दिन 14 अक्टूबर को भैरवनाथ का दुग्धाभिषेक, 15 अक्टूबर को ग्यारह सौ दीपों की दीप मालिका, 16 को पुष्पाभिषेक, 17 अक्टूबर को भस्म अभिषेक तथा 18 अक्टूबर को तेल से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक तथा पूजन प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से चालू होगा। महाप्रसाद का आयोजन 18 अक्टूबर को होगा। इसके लिए मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। 

550 वर्षो से निभा रहे परंपरा, धधकते अंगारों पर थिरके तो देखते रह गए सब…

मदरसे में होगी संस्कृत की पढ़ाई, शिक्षक नियुक्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular