Hometrendingमुख्‍यमंत्री के ओएसडी शर्मा ने खोला कांग्रेस की हार का राज! कल्‍ला...

मुख्‍यमंत्री के ओएसडी शर्मा ने खोला कांग्रेस की हार का राज! कल्‍ला को लेकर की थी भविष्‍यवाणी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हुई हार को लेकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा का अहम बयान सामने आया है। एक मीडिया चैनल पर बातचीत के दौरान ओएसडी शर्मा ने कहा कि इस हार के पीछे की सबसे अहम वजह टिकट वितरण रही। यदि 30 से 40 मंत्री और विधायकों के टिकट काट दिए जाते तो प्रदेश में दुबारा कांग्रेस की ही सरकार बनती। कई विधायक और मंत्री सर्वे में चुनाव हार रहे थे, इसके बावजूद मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें टिकट दिया। यही वजह है कि वे चुनाव हार गए हैं।

ओएसडी शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने जितने भी नए लोगों को टिकट दिए गए हैं उनमें से करीब 80 प्रतिशत चुनाव जीत गए हैं। मैंने स्‍वयं सीएम से कहा था कि जमीनी स्‍तर पर हुए सर्वे में हारने वाले नेताओं के टिकट काट दिए जाने चाहिए, लेकिन उन्‍होंने नहीं माना। शर्मा ने कहा कि मैंने खुद छह महीने पहले कहा था बीकानेर पश्चिम से डॉ. बी. डी. कल्‍ला 20 हजार से ज्‍यादा वोटों से हारेंगे, आज वही बात सच भी हुई है।

ओएसडी शर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा मुख्‍यमंत्री गहलोत के सामने सच्‍चाई पेश की है। उन्‍हें आलोचना को सहजता से लेना चाहिए था। शर्मा ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर मुखिया को हठधर्मिता नहीं करनी चाहिए थी। टिकट वितरण में युवाओं को तरजीह देनी चाहिए थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular