Thursday, May 2, 2024
Hometrendingबीकानेर में सातों सीटों के नतीजे, जानें- किसने, किसको, कितने वोटों से...

बीकानेर में सातों सीटों के नतीजे, जानें- किसने, किसको, कितने वोटों से हराया…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा एक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

Sushila Dudi
Sushila Dudi

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के जेठानंद व्यास, श्री डूंगरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के ताराचंद, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विश्वनाथ मेघवाल, लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सुमित गोदारा तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भी भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी ने जीत दर्ज की।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अंशुमान सिंह भाटी को 1 लाख 1 हजार 93 मत हासिल हुए वहीं कांग्रेस पार्टी के भंवर सिंह भाटी को 68 हजार 160 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र में आरएलपी प्रत्याशी रेवंत राम पंवार को 27 हजार 854 मत हासिल हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जेठानंद व्यास को 98 हजार 648 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस के बुलाकी दास कल्ला 78 हजार 454 मत हासिल हुए।

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विश्वनाथ मेघवाल ने 91 हजार 276 मत प्राप्त किये, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को 73 हजार 902 मत मिले।

नोखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला रामेश्वर डूडी को 83 हजार 215 मत हासिल हुए वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई को 75 हजार 66 मत प्राप्त हुए। विकास मंच प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर को 33 हजार 781 मत हासिल हुए।

डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद को 65 हजार 690 वोट मिले, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को 57 हजार 565 तथा माकपा प्रत्याशी गिरधारी लाल को 56 हजार 498 मत प्राप्त हुए।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सिद्धि कुमारी को 89 हजार 917 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत को 70 हजार 614 मत हासिल हुए।

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुमित गोदारा को 60 हजार 452, मत हासिल हुए। राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूंड को 51 हजार 583 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु दयाल सारस्वत को 45 हजार 379 तथा निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल ने 29 हजार 895 मत प्राप्त किये।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular