Thursday, May 2, 2024
Hometrendingराजस्‍थान में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस के डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा मंत्री...

राजस्‍थान में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस के डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा मंत्री हारे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज कायम रह गया। भाजपा ने यहां बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं मध्‍यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बहुमत हासिल कर लिया है। राजस्‍थान में भाजपा 114 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। वहीं, 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा ने 30, कांग्रेस ने 19 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मध्‍यप्रदेश में 153 सीटों पर भाजपा आगे और कांग्रेस 60 सीटों पर आगे हैं। छत्‍तीसगढ में भाजपा 50 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर आगे हैं। तेलंगाना में बहुमत हासिल करते हुए कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्‍थान में कांग्रेस के डेढ दर्जन से ज्‍यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। इनमें डॉ. सीपी जोशी, डॉ. बीडी कल्‍ला, गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास के नाम शामिल हैं। चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी हुई गारंटी की जीत है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के जेठानंद व्‍यास ने कांग्रेस के डॉ. बीडी कल्‍ला को 20 हजार से ज्‍यादा वोटों से हरा दिया है। खाजूवाला से डॉ. विश्‍वनाथ मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को तथा कोलायत से भाजपा के अंशुमान सिंह भाटी ने कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी को हरा दिया है। बीकानेर पूर्व से भाजपा की सिद्धीकुमारी ने कांग्रेस के यशपाल गहलोत को हरा दिया है। नागौर में चाचा ने अपनी भतीजी को हरा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा से जीत गए हैं।

हवामहल सीट से धर्म गुरु बालमुकुंद आचार्य जीत गए हैं। वे एक हजार वोट से कम अंतर से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी को हराया। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी 71,368 वोटो से चुनाव जीती हैं। यह जीत जयपुर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को हराया।

कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने 2486 वोट से भाजपा के प्रहलाद गुंजल को हराया। ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम सियोल से हार गईं। भैराराम ने दिव्या को 2700 से अधिक मतों से हरा दिया। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय हो गई है। आमेर सीट पर वे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा 7624 वोट से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती बाकी है। सीकर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र पारीक जीते। पारीक ने भाजपा के रतनलाल जलधारी को हराया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular