Hometrendingमुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर, लोगों से की मुलाकात, फिट रहने का दिया...

मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर, लोगों से की मुलाकात, फिट रहने का दिया संदेश

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घने कोहरे और ओस के बीच अलसुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया

इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular