Hometrendingधारणा बदलो : आचार संहिता लागू, फिर भी आपके ये 9 काम...

धारणा बदलो : आचार संहिता लागू, फिर भी आपके ये 9 काम नहीं रूकेंगे….

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई सरकारी अधिकारियों के द्वारा आचार संहिता का हवाला देकर लोगों के कामों को मना किया जा रहा है।

आमतौर पर यह धारणा बन गई है कि आचार संहिता में सारे सरकारी काम बंद हो जाते हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। आपकी जिंदगी से जुड़े जरूरी कामों पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है।

ये काम जो नहीं रूकेंगे…

1- पेंशन बनवाना
2- आधार कार्ड बनवाना
3- जाति प्रमाण पत्र बनवाना
4- बिजली-पानी संबंधित काम
5- साफ-सफाई संबंधी काम
6- इलाज के लिए आर्थिक सहयोग लेने जैसे काम
7- सड़कों की मरम्मत का काम
8- चालू प्रोजेक्ट पर भी कोई रोक नहीं लगेगी
9- जिन लोगों ने मकान के नक्शे के लिए पहले ही आवेदन दे दिया है उनके नक्शे पास होंगे, लेकिन इसके लिए नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

…तो यहां करें कॉल

आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1095 पर की जा सकती है। आयोग का दावा है कि सौ मिनट के अंदर एक्शन लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव : 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, 5 पर चल रहा मंथन

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular