Tuesday, June 16, 2026
Hometrendingआय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व महापौर और उसके पति के...

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व महापौर और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने दो साल की जांच के बाद जयपुर नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि मुनेश गुर्जर 10 नवंबर 2020 से 4 अगस्त 2023 तक जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर रहीं। आरोप है कि इस 33 माह में मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील कुमार गुर्जर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

ब्‍यूरो की ओर से की गई जांच में पता चला कि मुनेश और उनके पति की कुल आय (वेतन और ब्याज सहित) लगभग ₹50.57 लाख थी लेकिन, अपने कार्यकाल में उन्होंने कुल 2.09 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली। यह उनकी वैध आय से 315 प्रतिशत अधिक है। महापौर बनने से पहले मुनेश के पास लगभग ₹23.84 लाख की संपत्ति थी। आपको यह भी बता दें कि एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का यह मामला सुशील कुमार गुर्जर पर भी दर्ज किया है। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ कि सुशील गुर्जर के कई बैंक अकाउंट में बड़े लेन-देन हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!